पहाड़गंज फायरिंग मामला: मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
#PaharganjFiring #QueensBar #DelhiPolice #PoliceEncounter #channel4newsdelhincr
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित Queen's Bar में फायरिंग और कथित रंगदारी की कोशिश के मामले में सेंट्रल जिला डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. मुख्य आरोपी सतिंदर उर्फ कांता को सोनिया विहार में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां SI रविंदर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी मौके से एक पिस्टल, तीन खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसके दो साथियों जितेश उर्फ गोला और अमित गोहर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मकसद बार और रेस्टोरेंट संचालकों में डर पैदा कर रंगदारी वसूलना था। मुख्य आरोपी पर पहले से हत्या और हत्या के प्रयास �
Delhi, India | Nov 18, 2026