श्योपुर: मनु जैन: सामाजिक समरसता से ही सनातन धर्म की ताकत, ढोढर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित, भव्य कलश यात्रा निकली
श्योपुर। जिले के ढोढर कस्बे में गिर्राज जी मंदिर प्रांगण में आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कस्बे में विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भागीदारी की।