दरिमा में स्कॉर्पियो और टोटो की भीषण टक्कर, टोटो के चार टुकड़े।
गढ़ी-जमुई मुख्य मार्ग पर दरिमा गांव के पास हुए हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के चार टुकड़े हो गए। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप भी लगाया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Jamui #Darima #JamuiNews #BiharNews #RoadAccident #AccidentNews #GarhiJamui #ScorpioAccident #TotoAccident #BreakingNews #BiharBreakingNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Sep 15, 2026