नालसा डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम गतदिवस आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के निर्देशन में पीएलवी श्री गोपाल राठौर एवं श्री नीरू रावत द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। नालसा डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के अभियान के तहत छात्रों को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव, शासकीय हाई स्कूल बड़ागांव तथा माध्यमिक विद्यालय रायश्री में आयोजित किए गए। इन विद्यालयों में उपस्थित बच्चों को मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा नशा नहीं करने की सलाह दी गई।
यह आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पीएलवी श्री गोपाल राठौर एवं श्री नीरू रावत ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से सदैव दूर रहने की सलाह दी गई। इसके साथ ही उन्हें अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
#Shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 24, 2026