भरथना: भैया दूज पर बकेवर में भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी
भैया दूज पर बुधवार दोपहर 2 बजे को बकेवर कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारों में लोग घंटों फंसे रहे। इस दौरान सायरन बजाती एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सड़क पर टेंपो और अन्य वाहन तिरछे खड़े होने से जाम की स्थिति और बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु कराने के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।