लोहरदगा: हिसरी पंचायत क्षेत्र में लोकपाल ने मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण और अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया
मनरेगा लोकपाल इंदु तिवारी ने शनिवार को दोपहर 2 बजे किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूप निर्माण,आम बागवानी व पीसीसी सड़क सहित अन्य योजनाओं निरीक्षण किया। साथ ही लोकपाल ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत चलाए जा रहे आम बागवानी का निरीक्षण किया। इसके अलावा पीसीसी व अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण किया