लोहरदगा: जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे शुरू, अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया
लोहरदगा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत योग्य परिवारों को आवास का लाभ प्रदान करने के लिए "आवास प्लस 2.0" सर्वे का कार्य जिले में प्रारंभ हो चुका है। इसको लेकर शनिवार शाम 4:30 बजे लोहरदगा जिला परिषद सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।