लोहरदगा: लोहरदगा के आशीष कुमार ने रणजी ट्रॉफी से लिया संन्यास, झारखंड क्रिकेट के लिए गौरवशाली सफर का अंत
लोहरदगा जिला के प्रतिभाशाली क्रिकेटर आशीष कुमार ने शनिवार शाम लगभग 5 बजे रणजी ट्रॉफी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जमशेदपुर के किनन स्टेडियम में तमिलनाडु के खिलाफ झारखंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने रणजी करियर का अंतिम मैच खेला। इस खास मौके पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन JSCA के सभी पदाधिकारी, झारखंड और तमिलनाडु टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।