थरथरी: चंडी थाना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 18 मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपे
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चंडी थाना पुलिस ने 18 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर गुरुवार को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 3 लाख 23 हजार 806 रुपये बताई गई है। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीओ अमित पटेल, बीडीओ राजदेव कुमार रजक और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा की मौजूदगी में मोबाइल धारकों को सौंपे गए। लंबे