भीलवाड़ा: घर के बाहर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, जो मारपीट तक पहुंचा, पुलिस से कार्रवाई की मांग, पीड़ित एमजी में भर्ती
भीलवाड़ा। शहर के विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा कथित रूप से घर के बाहर वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित गोपाल माली गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने के लिए अपने घर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पड़ोस में रहने वाला अंकुर नामक व्यक्ति ने मारपीट की।