जैसलमेर: ब्रह्म सर के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, दो युवकों की हुई मौत; एक घायल
जैसलमेर से ब्रह्मसर जाने वाली रोड पर सोमवार रात एक फॉर्च्यूनर कर ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई जिससे फॉर्च्यूनर में सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं गाड़ी चला रहा एक युवक घायल हो गया फॉर्च्यूनर में सवार तीन लोग आपस में रिश्तेदार हैं और जैसलमेर शहर से ब्रह्मसर गांव की ओर जा रहे थे।