निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में ट्रक की टक्कर से बिजली के 2 पोल क्षतिग्रस्त, आदर्श कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा की आदर्श कॉलोनी में बेडमिंटन हॉल और उप सभापति निवास के पास ट्रक की टक्कर से बिजली के 2 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद स्ट्रीट लाइट और घरेलू बिजली आपूर्ति बंद रही। सहायक अभियंता विपिन सेन की टीम घरेलू बिजली बहाल करने के लिए मौके पर काम कर रही है। विभाग के अनुसार नुकसान की भरपाई नहीं होने पर ट्रक मालिक के ख