फरीदाबाद: सेक्टर 37 के दिल्ली बॉर्डर पर मिला शख्स का शव, पहचान में जुटी पुलिस
फरीदाबाद सराय थाना क्षेत्र में दिल्ली बॉर्डर पर मंदिर के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला , मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है मंदिर के महंत कांता प्रसाद ने मृतक व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति के शव को नजदीक के बादशाह अस्पताल में भिजवा दिया है