फरीदाबाद: फरीदाबाद बीपीटीपी थाना क्षेत्र में तेज हूटर बजाने पर रोक लगाने पर गार्ड से बदसलूकी
बीपीटीपी थाना क्षेत्र की आरपीएस सवाना सोसाइटी में दोपहर के समय हंगामा हो गया। सोसाइटी में तेज हूटर बजाने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। युवक ने गार्ड से बदसलूकी की और इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर सोसाइटी के निवासियों के साथ मारपीट कर दी।