🚨 भोपाल में 9 घंटे में ढहा दिए गए 599 मकान! आखिर क्यों चला बुलडोजर?
भोपाल के ऐशबाग स्थित 35 साल पुराने जनता क्वार्टर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली कार्रवाई में 600 में से 599 जर्जर मकानों को जमींदोज कर दिया गया, जबकि एक मकान छोड़ दिया गया।
दरअसल, नगर निगम ने मई 2016 में ही इन करीब 600 मकानों को जर्जर और खतरनाक घोषित कर दिया था। साल 2018 में मकान खाली करने के नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन मकान खाली नहीं हुए।
हाउसिंग बोर्ड के अंतिम नोटिस और पहले हुई कार्रवाई के विरोध के बाद पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया।
📌 मुख्य बातें:
▪️ 35 साल पुराने थे जनता क्वार्टर के मकान।
▪️ 2016 में जर्जर घोषित किए गए थे।
▪️ 9 घंटे में 599 मकान ढहा दिए गए।
▪️ एक मकान को कार्रवाई से छोड़ा गया।
आपकी इस कार्रवाई पर क्या राय है? कमेंट में बताएं।
ऐसी ही भोपाल की जरूरी खबरों के लिए @bhopalculture को Follow करें।
#Bhopal #BhopalCulture #Aishbagh #JantaQuarter #BhopalNews BulldozerAction BhopalUpdate
Huzur, Bhopal | Nov 23, 2026