इटाढ़ी: समूदा गांव के पास मुख्य सड़क पर गिरी झाड़ी, बाधित हुआ आवागमन
Itarhi, Buxar | Apr 4, 2026 जिले के धनसोई–बक्सर मुख्य पथ पर समूदा गांव के समीप तेज हवा के कारण एक बड़ी झाड़ी मुख्य सड़क पर गिर गई, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ी सड़क के बड़े हिस्से पर फैल गई है, जिससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।