कोसली: राजकीय महाविद्यालय कोसली में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन, राजीव गांधी खेल परिसर में हुआ
Kosli, Rewari | Feb 2, 2025 वार्षिक खेल उत्सव का विधायक अनिल यादव ने किया शुभारंभ 100 मीटर दौड़ में आशीष व मेघा प्रथम राजकीय महाविद्यालय कोसली के राजीव गांधी खेल परिसर में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यातिथि कोसली के विधायक अनिल यादव डहीना थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने नाम रोशन किया।