जंगल में पुलिस की दबिश, 1050 किलो महुआ लाहन नष्ट
मैहर। थाना ताला पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुकुंदपुर के जंगल में मुर्जुआ नदी किनारे छिपाकर रखा गया करीब 1050 किलो महुआ लाहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने 70 प्लास्टिक डिब्बों में भरे लाहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया तथा ग्रामीणों को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से दूर रहने की समझाइश दी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अभियान में चौकी प्रभारी मुकुंदपुर उप निरीक्षक नागेश्वर मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजभान सिंह, आरक्षक आशीष मिश्रा एवं सुन्दरलाल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।#satna#MaiharPolice #ThanaTala #IllegalLiquor #MahuaLahan PoliceAction CrimeControl MadhyaPradeshPolice