पनागर: रिछाई रोड दुर्गा मंदिर के पास वारदात के लिए पिस्टल लेकर खड़ा आरोपी गिरफ्तार
अधारताल पुलिस को मुखबिर के जरिये रविवार की शाम 6 बजे सूचना मिली की एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने रिछाई रोड दुर्गा मंदिर के पास किसी वारदात को अंजाम देने खड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए रितिक पांडे को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से पिस्टल जब्त कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई ।