कटोरिया: चिरैंया मोड़ के पास बेटी के घर मकर संक्रांति का सौगात पहुंचाने जा रहे व्यक्ति की हुई मौत
Katoria, Banka | Jan 17, 2026 जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैंयामोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे बेटी के घर लाई व चूड़ा पहुंचाने जा रहे बंधा गांव के 55 वर्षीय मनोहर ठाकुर की मौत हो गयी। मनोहर ठाकुर कटहरा गांव स्थित बेटी के घर साइकिल से मकर संक्रांति का सौगात पहुंचाने जा रहा था। फिलहाल घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।