लखीसराय: बड़हिया कॉलेज घाट में एक वृद्ध महिला का मिला शव, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज घाट से बड़हिया थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद कर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। वृद्ध महिला कहां की रहने वाली है और महिला की मौत कैसे हुई इन तमाम बातों को लेकर बड़हिया थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।