लखीसराय: जिला मुख्यालय मंत्रणाकक्ष के सभागार में डीएम की अधयक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
जिला मुख्यालय मंत्रणा कक्ष के सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह के आयोजन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बताया गया कि नवजात मृत्यु दर में कमी लाने शिशुओं को शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें कुपोषण से बचने और माता के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला भर में 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जायेगा ।