लखीसराय: जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गिरकर बुरी तरह से जख्मी सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर।
जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसे रेल पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। युवक की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी नारायण मंडल के पुत्र हीरालाल के रूप में की गई।