परैया: पीएमश्री +2 बालिका विद्यालय में बीएड प्रशिक्षण संपन्न, ज्ञान भारती कॉलेज के प्रशिक्षु सम्मानित
Paraiya, Gaya | Apr 11, 2026 पीएमश्री +2 बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार दोपहर बीएड का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जहां ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिकारी के प्रशिक्षु विद्यालय में शिक्षण कौशल का प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व दर्जनों छात्र भी उपस्थित रहे।