अरवल: बिहार दिवस पर सरकारी विद्यालय में 'उन्नत बिहार, विकसित बिहार' कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई
Arwal, Arwal | Mar 22, 2025 बिहार दिवस को लेकर जिले में कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर 12:00 बजे बंधु बीघा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उन्नत बिहार विकसित बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिभावकों और शिक्षकों के बीच परिचर्चा से की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अवलोकन किया गया।