अरवल: जिला मुख्यालय में बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
Arwal, Arwal | Mar 22, 2025 शनिवार सुबह 7:00 बिहार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जो स्थानीय गांधी मैदान से लेकर समहरनालय परिसर तक आयोजित किया गया। रैली में सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने अपने हाथों में तख्तियां लेकर जागरूकता का संदेश दिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।