अरवल: जिला कार्यालय में भाजपा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, नियुक्त किए गए मंडल प्रभारी
Arwal, Arwal | Mar 21, 2025 भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार शाम चार बजे जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी मंडलों के मंडल कार्यसमिति गठन एवं बूथ की मजबूती के लिए मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई। ग्रामीण संजीत सिंह, अरवल नगर सत्येंद्र विश्वकर्मा, अमृत राज उपाध्याय समेत अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई।