सिसई: सिसई प्रखंड कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ व पर्यवेक्षक को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Sisai, Gumla | Jul 14, 2025 प्रखण्ड कार्यालय सिसई के सभागार में सोमवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जयवंती देवगम निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बसिया एवं सुषमा लकड़ा उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।