सिसई: सिसई के बायपास पर किराना सामान से भरी पिकअप वैन की लूट, मामला दर्ज
Sisai, Gumla | Jul 13, 2025 खोरा निवासी पिकअप ड्राइवर दिलीप सिंह ने सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि गुमला के मेन रोड निवासी दुर्गा प्रसाद की गाड़ी नंबर JH 01 AF 44 61 पिकअप गाड़ी जो कि पंडरा रांची से किराना सामान लोड करके गुमला आ रही थी।उसे कल रात सिसई बाईपास के पास माल समेत लूट लिया गया और लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए हैं। ड्राइवर को मारपीट भी किया।