तारानगर: अमेरिका की भगवद्गीता परीक्षा में तारानगर के बच्चों ने गाड़े झंडे, रेयांश और मिशा ने बढ़ाया मान
अपनी माटी की प्रतिभाएं अब सात समंदर पार भी परचम लहरा रही हैं। अमेरिका में आयोजित एक प्रतिष्ठित भगवद्गीता परीक्षा में तारानगर तहसील के छोटे से गांव बांय के दो प्रतिभावान बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। बच्चों की इस ऐतिहासिक सफलता से प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ उनके पैतृक क्षेत्र में भी उत्सव का माहौल है।