मंझनपुर: कौशांबी कोर्ट ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियुक्त को सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा
शुक्रवार को कौशांबी कोर्ट द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के एक अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। करारी इलाके के अर्कामहावीरपुर का रहने वाला पप्पू पुत्र सुखई पर 2022 में कोखराज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिस पर धारा 363, 366, 376,3 व 3/4 पाक्सो एक्ट दर्ज किया गया था।स्पेशल जज पाक्सो ने ₹20 हजार अर्थदण्ड भी रखा है।