मंझनपुर: जुमा की नमाज सकुशल संपन्न, एडीएम और एएसपी ने मंझनपुर समेत अन्य क्षेत्रों में संवेदनशील मस्जिदों का किया निरीक्षण
कौशाम्बी जिले में जुमा की नमाज के अवसर पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। जनपद की कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनपद के संवेदनशील स्थानों और मस्जिदों का भृमण किया है।