मंझनपुर: मंझनपुर में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न, डीएम ने शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए दिए निर्देश
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को समय 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आशा कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण योजना, आभा आईडी योजना, पोषण अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई।