स्लग- जालौन पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बहनोई के पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एंकर - जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शादी के दौरान हुई मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
वी ओ- पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने गोहन थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उनके पिता गिरजाशंकर की अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की थी। साथ ही फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए थे। हत्या के कारण और आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी जालौन के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिए टीमों को लगाया गया था। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और थानाध्यक्ष गोहन को मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों को एकत्र किया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या के मामले में राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त डंडा घटना वाले दिन ही बरामद कर लिया गया था, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी में तेल की रस्म वाले दिन उसने शराब पी ली थी। इसी दौरान उसके बहनोई राकेश तिवारी के पिता गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ों से मार दिया था आरोपी के मुताबिक, इस घटना के दौरान उसे बुरी तरह बेइज्जत किया गया और घर से भगा दिया गया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह इस घटना से काफी आहत था और तभी से बदला लेने की बात उसके मन में थी।
पुलिस पूछताछ के अनुसार, 21 जून 2026 की रात आरोपी को मौका मिला तो वह ग्राम पृथ्वीपुरा पहुंचा। उस समय गिरजाशंकर खेत पर लेटे हुए थे। आरोपी ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर कई बार वार किए। आरोपी के अनुसार, जब उसे लगा कि गिरजाशंकर की मौत हो चुकी है, तो उसने हत्या में इस्तेमाल डंडे को समरसेबल के सामने बने सूखे नाले में फेंक दिया और वहां से भाग गया। अगले दिन 22 जून को घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। करीब दो महीने बाद इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दुबे उर्फ राजकुमार (करीब 50 वर्ष), पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया
बाइट- पुलिस अधीक्षक जालौन
Jalaun, Jalaun | Aug 20, 2026