घोड़ाडोंगरी: पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे नवरात्रि सहित आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई इस दौरान दुर्गा पंडालो की व्यवस्थाऐ, बिजली की व्यवस्थाऐ एवं विसर्जन के दौरान नदी पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गणमान्य नागरिकों से सुझाव लिए गए।