बांसगांव: गगहा इलाके के पंडित नगवा गांव निवासी हत्या के मामले के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
एडीजे-कोर्ट2 के न्यायाधीश ने शुक्रवार को हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर गगहा इलाके के पंडित नगवा गांव के निवासी चंद्रशेखर यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। चंद्रशेखर यादव के विरुध 21 वर्ष पहले वर्ष 2003 में हत्या का मुकद्दमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को दोषी पाये जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।