बांसगांव: टेकवार चौराहे के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी के अंतर्गत टेकवार चौराहे के पास गुरुवार की शाम साढे पांच बजे के आस पास दो बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजुद रहे उनवल चौकी के कांस्टेबल ओमप्रकाश अपने निजी साधन से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी लेकर गए जहां पर स्थिति गंभीर देखकर जिले पर भेज दिया गया।