बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मीरखपुर मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने जहर खाकर आत्महत्या की, सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर निवासी जयप्रकाश उम्र 50 वर्ष ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे सोशल मीडिया में एक सुसाइड नोट वायरल हुआ। जिसमें मृतक द्वारा घरेलू प्रॉपर्टी आदि में हिस्सा न दिए जाने पर एक दंपति पर आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा सूचना आने पर कार्रवाई होगी।