सैदपुर: मिशन शक्ति के तहत आंचल बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका, बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ और एमडीएम की जाँची गुणवत्ता
मिशन शक्ति के तहत क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा आंचल को सांकेतिक रूप से एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए बच्चों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति और स्वच्छता का संदेश दिया।