जैतपुर: दिव्यांग राजकुमार को मिली साइकिल, घर पहुंचकर बोला- अब पढ़ाई नहीं रुकेगी
पब्लिक एप की खबर के बाद दिव्यांग छात्र राजकुमार को आखिरकार राहत मिल गई। कलेक्टर ने उसे मोटराइज्ड साइकिल प्रदान की। शनिवार सुबह साइकिल लेकर राजकुमार घर पहुंचा और खुशी जताई। उसने कहा कि अब स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। खबर के बाद प्रशासन की पहल से उसकी पढ़ाई आसान हो गई। वीडीओ शनिवार सुबह 9 बजे सामने आई है।