जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
------
------
त्रि-स्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन-2026 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-03, बाड़ी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद हेतु हुए निर्वाचन तथा मतों की गणना उपरांत 05 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-03 से निर्वाचित श्रीमती पूजा राकेश चौकसे, जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से निर्वाचित श्री दशरथ पिता टीकाराम निवासी ग्राम भारकच्छखुर्द तथा जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से निर्वाचित श्री संजू पिता श्री राम निवासी वार्ड न.-13 जावरा मलखार बगवानी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen