जोधपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने नाथद्वारा रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई, हाईकोर्ट ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब
राजसमंद के नाथद्वारा से निकल जा रही नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए निजी खातेदारों की जमीन अधिग्रहण करने के मामले में राज. हाई कोर्ट जोधपुर ने कड़ा रुख अपनाया है।कोर्ट ने रेलवे के पूर्व निर्धारित डिजाइन को बदलकर कुछ रसूखदार खातेदारों की जमीन छोड़ने और लोगों की जमीन का अधिग्रहण करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।