जोधपुर: गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म कल सोमवार को जोधपुर आएंगे
गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म सोमवार, 8 जुलाई को प्रातः 11.20 बजे जोधपुर आएंगे। श्री बेढ़म सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।