जोधपुर: माचिया बायोलॉजिकल पार्क में मृत मिला लेपर्ड भूख से मरा, वन विभाग के ट्रॅकुलाइजर बंसीलाल ने दी जानकारी,
जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क में मृत मिले लेपर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि उसकी मौत भूख के कारण हुई हालांकि विश्रा की रिपोर्ट बरेली उत्तर प्रदेश से आने के बाद ही पता चल सकेगा कि लेपर्ड संक्रमण से मरा या भूख से। जोधपुर वन विभाग के एक्सपर्ट और ट्रैकुलाइजर बंसीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लेपर्ड खाना पचाने में सक्षम नहीं था।