सहजनवा: गीडा इलाके में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: ई-रिक्शा में टक्कर से 2 की मौत, 3 घायल, चालक फरार, CCTV वीडियो आया सामने
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गीडा थाना इलाके के खरैला रोड पर करीब 5 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय बेचन प्रजापति और 65 वर्षीय शिवकीरत सिंह के रूप में हुई है।