जहानाबाद: एरकी बायपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, ट्रक में फंसे ड्राइवर को जेसीबी से निकाला पुलिस ने
एरकी काली नगर बायपास पर गुरुवार दिन में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई थी जिसमें एक ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी जबकि एक ट्रक में ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया जिसे जेसीबी मशीन की मदद से पुलिस के द्वारा निकला जा सका। परिजनों ने गुरुवार शाम जानकारी दी कि उक्त ड्राइवर को जिले के लालूबीघा गांव का निवासी है जिसे गंभीर चोटें भी आईं है।