रामगढ़: रामगढ़ के हूटार महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा आयोजित
Ramgarh, Palamu | Sep 29, 2026 रामगढ़ प्रखंड के बांसडीह खुर्द पंचायत भवन में हूटार आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार शाम 4 बजे तक किया गया। इसमें चोरहट, बांसडीह खुर्द एवं हूटार पंचायत की सैकड़ों समूह की दीदियों ने भाग लिया।