बल्देवगढ़: लुहर्रा गांव में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट कराई दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि लुहर्रा गांव में पति ने पत्नी के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसमें पीड़िता लली वंशकार पत्नी अक्षय वंशकार के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस को बताया कि उसका विवाह लुहर्रा गांव निवासी अक्षय वंशकार के साथ एक वर्ष पहले हुआ था।तभी से लेकर उसका पति बेवजह मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।