रायबरेली पुलिस ने झाड़ फूक करने वाले बुज़ुर्ग की ह्त्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लगभग बाइस साल के युवक को हत्यारोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे शिवम् ने बताया कि उसके पिता के लिए मृतक ने झाड़ फूक किया था जिसके चलते उनकी मौत हो गयी थी। उसने बताया कि इसी के चलते मैंने कुल्हाडी मारकर ह्त्या कर दी। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की आज ही ह्त्या हुई थी। हत्या से सनसनी फैल गई थी। बुज़ुर्ग पालकीहार मजरे चितौली गांव में नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे थे। बुजुर्ग राम लखन पासी का शव आज ही बरामद हुआ था। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। बुजुर्ग अपनी झोपड़ी के पास ही बने मंदिर में सेवादारी और साथ ही झाड़फूक भी करते थे।