प्रतापगढ़: डीएम और एसपी ने लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में सुनी शिकायतें, 26 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण
तहसील लालगंज में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में कुल 458 फरियादी अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व एसपी दीपक भूकर ने शनिवार दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई की। मौके पर राजस्व की 17 और पुलिस की 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने सभी विभाग प्रमुखों को लंबित शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने